फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

Tue, 02 Mar 2021 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बांदा-महोबा मार्ग पर सोमवार की रात भाई की बरात से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसके बाद सड़क पर गिरे दोनों भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे स्वजन उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और घर में कोहराम मच गया।

महोबा जिले के मकानियापुरा मोहल्ला निवासी साकिर अली के बड़े बेटे नसीम की बरात बांदा की नरैनी तहसील के कबौली गांव आई थी। सोमवार रात निकाह के बाद बरात की विदाई हुई थी। नसीम के छोटे भाई शमीम ने बताया कि शादी का सामान लदी गाड़ी में बैठकर पर वह पहले निकला।

विज्ञापन


पीछे से बड़े भाई वसीम और चचेरा भाई राजा बाइक से आ रहे थे। सुबह करीब सवा चार बजे वसीम के मोबाइल पर फोन आया और उसने कहा कि हादसा हो गया है। वह और राजा सड़क पर घायल पड़े हैं, भाई-बहुत तकलीफ हो रही है, जल्दी आओ...। खून बहुत बह रहा है, सहा नहीं जा रहा है, अब आकर ले जाओ। पूछने पर पर वह जगह नहीं बता सका और पुलिया के पास पड़े होने की जानकारी दी।

शमीम ने बताया कि वह रिश्तेदारों के साथ करीब दस मिनट में वहां पहुंच गया। फोन करके बात करने वाले भाई वसीम का सिर कुचला मिला और पास में राजा भी बेहोश हिचकी लेता मिला। इस बीच पुलिस आ गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई, जहां राजा ने भी दम तोड़ दिया। उसने कहा कि फोन पर बात करने के बाद संभवता किसी ट्रक ने दोनों घायल भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें