फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची, कमल रानी की बेटी को टिकट

Fri, 02 Apr 2021 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के सभी 32 सीटों के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से जारी इस सूची में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की बेटी स्वप्निल वरुण को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा बसपा से भाजपा में आए कुछ लोगों को भी सूची में जगह दी गई है। क्षेत्रीय इकाई से प्रत्येक सीट के लिए दो-दो लोगों के नाम भेजे गए थे, लखनऊ में दो दिन तक चली बैठक के बाद सूची तैयार हो पाई है।

विज्ञापन

इस तरह उम्मीदवारों की सूची  
कल्याणपुर से नेहा निषाद, सचेंडी से कमला सिंह चौहान, बिनौर से कमलेश चंदेल, मालो से अश्वनी दीक्षित (गोपाल), पेम से अवधेश कोरी, चौबेपुर से श्रद्धा नारायण पांडे (तनु), मुश्ता से सोनू कटियार, बिलहन से सोमेंद्र सिंह (मोनू), धिमऊ से प्रभाकर अवस्थी, राधन से राजा दिवाकर, नानामऊ से अश्वनी कटियार (दीपू भैया), बरंडा से अनुभव कटियार, ककवन से अंजली शुक्ला, कसिगवां से कुमारी अदिति राजपूत, चौबेपुर घाटमपुर से रामलखन रावत, मकरंदपुर से अमर सिंह निषाद, समूही से अनुप्रिया सचान, परास से श्वेता रामजी शुक्ला, पतारी से गीता सोनकर, कुंदौली से सुनील कुशवाहा, बीरनखेड़ा से संतोष कश्यप, बेहटा बुजुर्ग से संदीप बाजपेई, गिरसी से स्वप्निल वरुण, पतारा से रणविजय सिंह, पड़रीलालपुर से पूनम संखवार, रमईपुर से हरी लाल पाल, जामो से काजल तिवारी, कठारा से मुन्नी देवी सोनकर, नर्वल से सूर्य प्रकाश तिवारी (पुन्नी लाल), सरसौल से सरोजनी देवी पासी, सिकठिया से कमलेश कुमार निषाद, पाली भोगीपुर से रविराज वर्मा (पासवान) 
विज्ञापन


ये रहे कानपुर के 32 जिला पंचायत वार्ड उम्मीदवारों के नाम...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें