फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों का आज जारी होगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर मंगलवार को पूरे दिन गहमागहमी रही। विकास भवन में अफसर सूची को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटे रहे। आरक्षण की जानकारी के लिए दावेदार एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। सीडीओ ने आज आरक्षण सूची जारी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सोमवार को आरक्षण सूची जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे। मंगलवार को विकास भवन सभागार में डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, पीडी डीके यादव, डीपीआरओ आरके सिंह, सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत आरक्षण सूची बनाने में जुटे रहे। आरक्षण जानने के लिए मंगलवार की सुबह से लोग विकास भवन समेत अन्य दफ्तरों के चक्कर लगाते रहे। लोग एक-दूसरे से फोन पर जानकारी लेते रहे।
कई ने पंचायती राज कार्यालय के बाबुओं से जुगाड़ लगाई, लेकिन फाइनल आरक्षण न होने के कारण मायूसी हाथ लगी। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि आरक्षण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसके लिए कई स्तर पर मिलान कराया जा रहा है। बुधवार को सूची जिलाधिकारी के पास हस्ताक्षर के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें