फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च को जारी होगी आरक्षण की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण अब तीन मार्च को आएगा। विकास भवन में आरक्षण को लेकर चल रहीं तैयारियों का डीएम व एसपी ने जायजा दिया। साथ ही अफसरों को कड़े निर्देश दिए। आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन 15 मार्च के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण तय होने के बाद अब लोगों की निगाह प्रधान, जिपं सदस्य, बीडीसी पद के आरक्षण पर टिकी हैं। इधर, विकास भवन में आरक्षण को लेकर अधिकारी कार्य में जुटे हें। आरक्षण में चूक न हो इसके लिए सीडीओ सौम्या पांडेय लगातार निगरानी कर रही हैं। रविवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी विकास भवन पहुंचे और आरक्षण के बाद अफसरों से जानकारी ली। डीएम ने आरक्षण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ सौम्या पांडेय विकास भवन पहुंची और अफसरों के साथ बैठक की।
डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षण की जांच के लिए तीन टीम बनाई गई हैं, जोकि प्रधान, जिपं सदस्य, बीडीसी पद के आरक्षण की जांच करेंगे और अफसरों को जानकारी देंगे। बताया कि एक मार्च को आरक्षण की पहली सूची जारी होनी थी, लेकिन अब वह तीन मार्च को जारी होगी। साथ ही अंतिम सूची 15 मार्च के आस-पास जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें