फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : 81 मतदान केंद्रों पर सर्विलांस और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Tue, 13 Apr 2021 04:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कानपुर नगर के आठ और आउटर के 73 केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है। कानपुर नगर और आउटर के 81 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जो सर्विलांस की जद में होंगे। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ये केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण सभी पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस करीब पांच हजार लोगों को दो से लेकर पांच-पांच लाख तक के मुचलकों पर पाबंद कर चुकी है। करीब एक हजार लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। 100 लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए हैं। 

कानपुर नगर में 47 केंद्र 
एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि कानपुर नगर में कुल 47 मतदान केंद्र हैं। इनमें पांच अतिसंवेदनशील (बिठूर में चार, नवाबगंज में एक) और तीन संवेदनशील (बर्रा में एक, ग्वालटोली में दो) हैं। ग्वालटोली में गंगा कटरी के गांव शामिल हैं। कुछ दिन पहले यहां चुनाव को लेकर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


आउटर में 779 केंद्र 
कानपुर आउटर में 779 मतदान केंद्र हैं। इनमें 53 संवेदनशील और 20 अतिसंवेदनशील हैं। मतलब 73 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। 
विज्ञापन


नंबर गेम 
- 826 मतदान केंद्र हैं नगर व आउटर में 
- 1994 बूथ हैं कुल दोनों जगहों पर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें