फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति! दिल है कि भरता नहीं..., सांसद व दो विधायक वाला परिवार अब प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का दावेदार

Wed, 07 Apr 2021 04:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक जमाने की मशहूर फिल्म के गाने के बोल थे, दिल है कि मानता नहीं...। राजनीतिक लिहाज से जिले के हालातों पर इसमें थोड़ा सा संशोधन कर दें तो बोल सटीक बैठेंगे। दिल है कि भरता नहीं...। हरदोई जिले के एक रसूखदार परिवार के साथ कुछ ऐसा ही है।
विज्ञापन


परिवार का एक सदस्य देश की सबसे बड़ी पंचायत में है, तो दो सदस्य सूबे की सबसे बड़ी पंचायत में हैं। बावजूद इसके गंवई राजनीति पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने देना चाहते। इसलिए प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर भी दावा कर दिया। 

मामला कोथावां ब्लाक के ग्राम शाहपुर अटिया से जुड़ा है। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राम पाल वर्मा प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह आठवीं बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन


रामपाल वर्मा के भतीजे और इलाके में पासी समाज के कद्दावर नेता रहे कुबेर लाल के पुत्र प्रभाष कुमार सांडी से भाजपा विधायक हैं। प्रभाष पूर्व में कोथावां के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। रामपाल वर्मा के ही दूसरे भतीजे अशोक कुमार रावत मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।
विज्ञापन

मतलब यह कि चाचा विधायक, एक भतीजा विधायक और एक भतीजा सांसद। पर बात यहीं खत्म नहीं होती। विधायक रामपाल वर्मा की पत्नी सरोजनी शाहपुर अटिया की निवर्तमान प्रधान हैं और इस बार के पंचायत चुनाव में वह फिर से प्रधान पद की दावेदार हैं।

विधायक रामपाल वर्मा का पुत्र निर्भय वर्मा कोथावां का निवर्तमान ब्लाक प्रमुख है और इस बार के चुनाव में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का प्रत्याशी है। इतना ही नहीं रामपाल वर्मा के भतीजे सांडी विधायक प्रभाष कुमार की पत्नी निरमा देवी ने भी कोथावां प्रथम से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है।

प्रभाष के छोटे भाई संदीप वर्मा कोथावां तृतीय से जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य हैं। कुल मिलाकर लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई से लेकर सबसे बड़ी इकाई तक में इस परिवार की भागीदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें