फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मामूली विवाद में पान दुकानदार पर कांच से हमला…मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Dec 2024 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में युवक ने विवाद में पान दुकानदार पर कांच से हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के अहिरवां रविवार रात पान दुकानदार पर युवक ने कांच के टुकड़े से गर्दन पर हमला कर दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल ले गई। यहां से उसे हैलट भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

चकेरी के अहिरवां के मुहल्ला यादव नगर निवासी हर्ष शर्मा (20) की पुराने एयरपोर्ट अहिरवां के पास पान की दुकान से परिवार पालता था। उसके घर में मां शांति व बड़ी बहन पूनम है। मृतक हर्ष के चचेरे भाई विकास के अनुसार रविवार रात मवइया मोड़ निवासी ईशू यादव मेरे चचेरे भाई हर्ष की पान की दुकान पर आया।

Trending Videos

कांच के टुकड़े से गर्दन पर किया हमला
इस दौरान किसी बाद को लेकर हर्ष और ईशू में बातचीत के दौरान  विवाद बढ़ गया। इससे उत्तेजित होकर आरोपी ईशू ने पास में पड़े कांच के टुकड़े से हर्ष की गर्दन पर हमला कर दिया। इससे हर्ष लहुलुहान हो गया। वहीं, आरोपी मौके से भाग निकला। यहां आसपास के लोगों से मिली सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज
फिर घायल अवस्था में हर्ष को लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची। यहां उसकी हालत नाजुक देखकर ड्यूटी डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान सोमवार तड़के हर्ष की मौत हो गई। थाना प्रभारी चकेरी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि चचेरे भाई विकास की तहरीर पर ईशू यादव पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही, आरोपी की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें