फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पल्लेदारों ने किसान को पीटा, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नवीन मंडी में एक आढ़त पर धान बेचने आए किसान ने शनिवार को पल्लेदारों पर धान चुराने का आरोप लगाया। पल्लेदारों और कुछ दबंगों ने मिलकर किसान को पीट दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर तीन पल्लेदारों सहित कुल सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

नई मंडी में किसान विमल यादव निवासी इटगांव 51 बोरी धान बेचने के लिए आए थे। परिजनों ने बताया कि किसान ने धान की पूरी तौल कराई, लेकिन तौल पूरी होने के बाद पता चला कि चार बोरी धान गायब है। किसान ने जब पल्लेदार मुकेश, बृजराज व विनय से धान कम होने की जानकारी चाही तो पल्लेदारों ने कहा कि यह हमारा हिस्सा है। विरोध करने पर पल्लेदारों ने साथियों के साथ विमल की पिटाई कर दी। मंडी में मौजूद किसानों ने किसी तरह बीच-बचाव कर विमल को बचाया। विमल यादव के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत नाजुक है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। किसान के परिजनों ने तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फ्रेंडस कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि किसान से मारपीट के मामले में तीन नामजद व चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें