फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पल्लेदार और फर्नीचर कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत, बेटी बोली- माता और पिता में हुआ था विवाद

Tue, 07 Feb 2023 08:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रेलवे स्टेशन और गंगानगर कॉलोनी में नाले के पास दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक अशोक शर्मा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में रेलवे स्टेशन पर पल्लेदार और गंगानगर कॉलोनी में नाले के पास फर्नीचर कारीगर के शव संदिग्ध हालातों में बरामद हुए। फर्नीचर कारीगर की बेटी ने माता-पिता में विवाद होने की बात कही। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अशोक शर्मा (40) फर्नीचर कारीगर थे। वह गंगानगर में किराए के मकान में पत्नी सीता के साथ रहता थे। सोमवार रात पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी घर से चली गई। इसकी जानकारी पैतृक मकान में रह रही अशोक की मां प्रेमा देवी ने मृतक की शादी शुदा बड़ी बेटी मीनू को दी।
मीनू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब लोगों ने खोजबीन की, तो अशोक का शव नाले के किनारे पड़़ा मिला। इस पर प्रेमा देवी और मीनू भी पहुंच गई। मीनू ने बताया कि एक बहन उसके साथ रहती है और दो भाई-बहन दादी के पास रहते हैं। माता-पिता में शराब को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिला संजीव का शव
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर सुबह करीब नौ बजे शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव टुकुरियन निवासी सत्यवीर ने पिता संजीव कुमार (45) के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजन बोले- रिश्तेदारी में जाने का कह कर निकले थे
सत्यवीर ने बताया कि पिता जसमई दरवाजा स्थित एक बारदाना की दुकान पर पल्लेदारी करते थे। शनिवार को वह रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर चले गए थे। उनके साथ भाई अवनीश भी काम करता है। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें