इलाकाई लोगों ने हरे रंग का झण्डा लहराते देखा तो हंगामा करना शुरू कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जवाहर नगर में एक हैरतअंगेज मामला सामने अाया है। यहां एक ज्याेतिषाचार्य ने हाउस अाैर वाटर टैक्स का बिल अधिक अाने पर अानाेखे तरीके से विराेध दर्ज कराया। ज्याेतिषाचार्य ने पहले ताे कई दफे इसकी शिकायत नगर निगम व जल संस्थान में की, लेकिन जब सुनवाई न हुई ताे उसने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा लिया। लगाकर विराेध करना शुरू कर दिया।
ज्योतिषाचार्य चंद्रपाल सिंह (45) के मकान पर गुरुवार की शाम इलाकाई लोगों की नजर पड़ी ताे सभी हैरान हाे गए। घर की छत पर पाक का झण्डा लहरा रहा था। लाेगाे ने इसकी जानकारी पुलिस काे दी। माैके पर पहुंची पुलिसचंद्रपाल और झंडे को लेकर थाने आ गई। इसके बाद भाजपा नेता डॉ. दिवाकर मिश्रा, सतीश गुप्ता तमाम साथियों के साथ सीसामऊ थाने पहुंच गए। मामला बढ़ा तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। सीओ सीसामऊ ब्र्ह्म सिंह यादव ने चंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अजीब सी कहानी सामने आई। सीओ ने बताया कि कुछ महीने पहले चंद्रपाल का हाउस, वाटर टैक्स सामान्य से काफी ज्यादा आ गया था। जिसे ठीक करवाने के लिए वह नगर निगम के अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सरकारी सिस्टम से हारकर उसने विरोध का अजीब तरीका खोज निकाला। उसने हरे सफेद कपड़े को आलपिन से जोड़कर पाकिस्तान का झण्डा बनाया और अपनी छत पर लगा लिया। सीओ ने बताया चंद्रपाल ने जो किया वह अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।