फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की सिंचाई को लेकर भाइयों ने एक दूसरे का बहाया खून

Fri, 04 Nov 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बुंदेलखंड के महोबा जिले में पानी को लेकर खून बहने की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली में खेत की सिंचाई को लेकर तीन सगे भाई आपस में भिड़ गए। धारदार हथियार से हमला किए जाने से दो सगे भाई सहित चार लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ग्राम रतौली निवासी राजाभइया, कमलेश व रामनरेश तीनों सगे भाई हैं। एक ही चक में तीनों की भूमि है। शुक्रवार को खेत में बने कुएं से पहले सिंचाई करने को लेकर तीनों भाई आपस में भिड़ गए। जिसपर रामनरेश ने अपने भाई राजाभइया व कमलेश पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। जिससे दोनों के सिर फट गए। बीच बचाव करने दौड़ी मां शोभारानी व रामनरेश की पत्नी संगीता भी घायल हो गई। 

खून से लथपथ घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर राजाभइया की हालत नाजुक बनी है। राजाभइया व कमलेश ने अपने छोटो भाई रामनरेश पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं रामनरेश ने राजाभइया व कमलेश पर मां व पत्नी को पीटे जाने का शिकायती पत्र कोतवाली में सौंपा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें