फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी से पीएचडी कर रहा पाकिस्तानी छात्र सहमा, वापस जाने की कर रहा तैयारी

Tue, 19 Feb 2019 04:49 PM IST
शिखा पांडेय हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
पुलवामा कांड के बाद आईआईटी कानपुर में भी छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। इससे यहां रहकर पीएचडी कर रहा पाकिस्तानी छात्र सहमा है। और माहौल शांत होने तक वापस अपने देश जाने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर छात्र ने आईआईटी प्रशासन से भी अपील की है।
विज्ञापन


आईआईटी प्रशासन भी सतर्क है। प्रशासन ने पाकिस्तानी छात्र की सुरक्षा बढ़ा दी है। बताया जाता है कि डीन स्टूडेंट अफेयर्स प्रो. पी शुनमुगराज ने पाकिस्तानी छात्र से बात की और उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 
 
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे
एक छात्र ने बताया कि 14 फरवरी को आतंकी हमले के बाद कैंपस में कई छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद की नारेबाजी की। यह नारेबाजी उस हॉस्टल में भी हुई जहां पाकिस्तानी छात्र रहता है। भारतीय छात्रों ने उसे भरोसा दिलाया है कि वह यहां बिल्कुल सुरक्षित है और आराम से रहकर पढ़ाई कर सकता है।

कश्मीरी छात्रों की भी बढ़ाई सुरक्षा
हमले के बाद से कश्मीरी छात्र की सुरक्षा आईआईटी प्रशासन ने बढ़ा दी है। कश्मीरी छात्र से कहा गया है कि किसी भी दिक्कत में वह सीधे डीन स्टूडेंट अफेयर्स या हॉस्टल वॉर्डेन से संपर्क करे। सुरक्षाकर्मियों को भी विशेष निगरानी करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें