यूपी के उन्नाव हरदोई मार्ग पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बोलेरो व ट्रक की भिडंत में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सहादत नगर निवासी पूर्व विधायक हरिप्रसाद कुरील का भतीजा सुभाष (38) पुत्र श्रीराम बोलेरो गाड़ी लेकर उन्नाव गया था। वापस आते समय उन्नाव आवास विकास कॉलोनी में अपनी बहन सरला के घर से मां सावित्री को भी बैठा लिया।