फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Hindu Family: कोई खास मकसद नहीं! वीजा के नियमों का उल्लघंन कर पहुंचे चित्रकूट, पढ़ें क्या थी मजबूरी

Thu, 10 Aug 2023 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जांच की रिपोर्ट भेजने के बाद अभी एफआरआरओ से कोई निर्देश नहीं आए हैं। सुरक्षा के लिहाज से दोनों परिवार के सदस्यों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी हिंदू परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवार के सभी 15 सदस्यों से खुफिया एजेंंसी की जांच पूरी होने के बाद अबतक यह सामने आया है कि इस परिवार का कोई जासूसी से जुड़ा मामला नहीं है। सामान्य प्रक्रिया में यह कुछ वीजा के नियमों का उल्लघंन कर दिल्ली से चित्रकूट आ गए।

विज्ञापन

हालांकि अभी इनके चित्रकूट या दिल्ली में रहने को लेकर उच्चायुक्त और एफआरआरओ की ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। इस कारण इन परिवार को पंचायत भवन में रहना पड़ रहा है। बुधवार को जिला पुलिस टीम की ओर से सीओ फिर से इस परिवार से मिलने पहुंचे।
मौके पर 12 पुलिसकर्मियों की निगरानी में यह परिवार रह रहा है।  पूरे मामले में अभीतक मिली जानकारी के अनुसार इन परिवार के किसी सदस्य का किसी राजनैतिक या जासूसी जैसा मामला सामने नहीं आया है। इन परिवार के रिश्तेदार दिल्ली के आसपास रहते हैं।

विज्ञापन

वीजा बनवाकर रिश्तेदारों से मिलने आते रहते हैं
चित्रकूट आए परिजनों में एक की शादी भी भारत में हुई है। ऐसे में साल दो साल में इस परिवार के सदस्य निश्चित समय के लिए वीजा बनवाकर रिश्तेदारों से मिलने आते रहते हैं। इस बार यहां आने के बाद पाकिस्तान के हालात के चलते वहां न जाकर यही बसने का इरादा किया।

समय बढ़ाने का आवेदन किया, लेकिन बिना सहमति आ गए
मजदूरी कर परिवार पालने के लिए चित्रकूट के कमलेश पटेल के साथ शुक्रवार को चित्रकूट आ गए। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक की जांच रिपोर्ट के आधार पर इन परिवार ने वीजा का समय बढ़ाने का आवेदन किया, लेकिन इस प्रक्रिया के पूरी होने और अधिकारियों की सहमति न मिल पाने के बावजूद यह सब यहां आ गए हैं।

एसटीएफ व एटीएस से जांच कराने की अनुमति
पुलिस टीम ने तो कई सहयोगी अखाड़े, समाजसेवी व इससे जुडे़ लोगों की जांच कराई है। एसटीएफ व एटीएस से जांच कराने के लिए एसपी ने स्वीकृति दी है। वैसे अब यही उम्मीद है कि विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की रिपोर्ट के आने के बाद इस परिवार को जल्द ही दिल्ली भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी बोलीं- एफआरआरओ से कोई निर्देश नहीं आए हैं
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जांच की रिपोर्ट भेजने के बाद अभी एफआरआरओ से कोई निर्देश नहीं आए हैं। सुरक्षा के लिहाज से दोनों परिवार के सदस्यों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। इस परिवार संबधी सभी जांच पूरी होने के बाद कुछ स्थानीय अखाड़ों के सहयोग व इसके सहयोगियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें