नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार में अखिल भारतीय सर्व ब्राहम्ण महासभा द्वारा भगवान परशुराम के जन
- फोटो : संवाद
कानपुर। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सोमवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। उन्होंने शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान कई टुकड़ों में बंटेगा। बलूचिस्तान भी इससे अलग होगा। वहां पाकिस्तान विरोधी आवाजें काफी समय से उठ रही हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने जिन निर्दोष, निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई हैं, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। केंद्र सरकार इसे लेकर सख्त कदम उठा चुकी है। कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक दो बार युद्ध हो चुके हैं, लेकिन इस बीच जल समझौता कभी निरस्त नहीं हुआ। यह पहली बार है कि मोदी सरकार ने जल समझौता रद्द किया है। इससे पाकिस्तान पानी के लिए तरसेगा।
उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान परिजनों से आतंकी हमले की जानकारी ली। कहा क शुभम इस घर का इकलौता बेटा नहीं, भारत का सपूत था। शुभम को शहीद का दर्जा देने के की मांग पर दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मिलकर गए हैं, राज्य और केंद्र सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।