फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सवारियों से भरी मैजिक डीसीएम से टकराई, तीन की मौत पांच की हालत गंभीर

Sun, 23 Jun 2019 01:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के घाटमपुर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सवारियों से भरी मैजिक डीसीएम से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह घटना घाटमपुर के मुगल रोड पर बेंदा गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार मैजिक सवार लोग मूसानगर कानपुर देहात से देवी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। मृतक व घायल थाना बिधनू के कठारा गांव निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में शेखर राजपूत (50) निवासी रमजी पुरवा बिधनू, सियादुलारी (75) निवासी रमजीपुरवा, नंदा देवी (64) निवासी कठारा बिधनू की मौत हुई है। वहीं घायलों में उमा (22) पत्नी पंकज राजपूत निवासी फरीदपुर घाटमपुर, कमला (65) पत्नी रघुराज निवासी कहिंजरी कानपुर देहात, विपिन कुमार (28) पुत्र विनय कुमार निवासी कठारा (बिधनू), कृष्णा देवी (35) पत्नी मलखान निवासी कठारा थाना बिधनू कानपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें