जालौन के सिरसाकलार क्षेत्र में सृष्टि और युवराज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश के कारण शनिवार की देर शाम एक कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम कालपी सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
अटरा कला गांव निवासी मजदूर मानसिंह शनिवार की शाम पत्नी के साथ खेत पर था और घर पर उसके दोनों बच्चे सृष्टि(4) और युवराज (2) मकान के पीछे के हिस्से में बनी कच्ची दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार धड़ाम की आवाज के साथ भरभरा कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर पड़ी। दीवार गिरने पर आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और बच्चों को मलबे के नीचे से निकालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच मानसिंह भी पत्नी के साथ घर लौट आया।