फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा वाहिनी ने निकाली बाइक रैली, पूर्व मंत्री सुधीर रावत ने कही ये बात

Sun, 02 Sep 2018 07:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बाइक रैली निकालते कृष्णा वाहिनी के युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रविवार को शहर में कृष्णा वाहिनी ने बाइक रैली निकाली। शहर के लोक नगर से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होकर दोबारा लोक नगर में समाप्त हुई। इस दौरान भारी संख्या में युवाओं ने इस रैली में हिस्सा लिया। रैली में सपा के पूर्व मंत्री सुधीर रावत भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होने कहा कि इसके जरिए लोगों को एकजुटता का संदेश मिलेगा। कृष्णा वाहिनी के जिलाध्यक्ष लकी यादव ने कहा कि भारी संख्या में आए युवाओं ने एकता का संदेश दिया है। हम सभी का लक्ष्य भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रचार प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि इसके जरिये लोगों को एकजुटता का संदेश मिलेगा

बाइक रैली निकालते कृष्णा वाहिनी के युवा - फोटो : अमर उजाला
लोक नगर स्थित दिंवगत शिवपाल यादव के आवास से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पूर्व मंत्री सुधीर रावत ने कहा कि इसके जरिये लोगों को एकजुटता का संदेश मिलेगा और प्रेम व आस्था बढ़ेगी। लोक नगर से शुरू हुई रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल रहे। बाइकों से निकले युवा कब्बाखेड़ा से आईबीपी, हरदोई पुल, आवास विकास कालोनी से बड़ा चौराहा, गांधी नगर तिराहा से लोकनगर क्रासिंग पर पहुंच समाप्त हुई। रैली समाप्त होने के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। यात्रा में सोनी सिंह परिहार, राजा यादव, बजरंग दल के विभाग संयोजक रघुवंशमणि त्रिवेदी, अंशू यादव, समेत भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें