दुकानें रहीं बंद, जमकर लगे नारे
गोविंद नगर में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया है। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। साथ ही, कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की गई। वहीं, शिवाला बाजार पूरी तरह बंद रहा। मुस्लिम क्षेत्रों में बंदी का मिला जुला असर है। बेकनगंज में रहमानी मार्केट पूरी तरह बंद है।
मिलाजुला असर देखने को मिला
किदवई नगर में 40 दुकान बाजार खुली हुई है। गोविंद नगर के व्यापारियों ने दुकान बंद रखी हैं और चौराहे पर दो मिनट का मौन रखा। कलेक्टरगंज गल्ला मंडी में अधिकतर दुकानें खुली रहीं। जनरलगंज में भी बंदी का मिला जुला असर दिखा।