सरकार कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, वो निंदनीय है। पूछ-पूछ कर हमारे लोगों को मारा गया है। देश का कोई कोना नहीं बचा, जहां के लोगों को मारा नहीं गया हो। सरकार पूरी तरह कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे।
पनकी धाम महंत कृष्ण दास जी महाराज
- फोटो : amar ujala
सिर्फ इसलिए मारा कि…वो हिंदू है
वहीं, पनकी धाम महंत कृष्ण दास जी महाराज ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान शुभम के पिता ने महंत जी से कहा कि बेटे ने 18 देशों की यात्राएं की, वहां सुरक्षित रहा और अपने देश में सिर्फ इसलिए मारा गया कि वो हिंदू है। वो फिर भी नहीं डरा था।
महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष बबिता चौहान
- फोटो : amar ujala
पहली गोली शुभम ने खाई थी
उत्तर प्रदेश महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष बबिता चौहान ने शुभम के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों ने कहा कि पहली गोली शुभम ने खाई थी, जिससे लोगों को भागने का मौका मिल गया था। वहीं, महिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। सख्त से सख्त से कार्रवाई होगी।