फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में पीएसी कर्मी की मौत, पत्नी पर प्रताड़ना व हत्या का आरोप

Tue, 11 Feb 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीएसी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी पर प्रताड़ना व हत्या का आरोप है। पीएसी कर्मी मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले थे। श्यामनगर में किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
पीएसी कर्मी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी क्षेत्र में रह रहे 37 वीं बटालियन पीएसी के कर्मचारी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पीएसी कर्मी की पत्नी पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना था कि पत्नी ने पीएसी कर्मी की हत्या करने के बाद शव को रसोई घर में दरवाजे के कुंडे से लटका दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर के अमौली गोहरारी के झाऊपुर गांव निवासी सुनील कुमार सोनी (42) वर्ष 2002 में पीएसी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में 37 वीं वाहिनी कानपुर में तैनात थे। सुनील की शादी करीब 17-18 साल पहले अंगदपुर फतेहपुर निवासी नीलम देवी से हुई थी। दो बेटे रजत और श्रेयांश हैं। छोटे भाई राजकुमार ने बताया कि सुनील परिवार के साथ भाभानगर में किराए पर मकान लेकर रहते थे। इसी मकान के निचले तल पर चचेरी बहन माया रहती है। उनके मुताबिक दो दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर नीलम ने सुनील से मारपीट की थी। मंगलवार सुबह चचेरी बहन ने फोन कर उन्हें सुनील की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन

राजकुमार का आरोप है कि नीलम ने उनके भाई की मफलर से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को रसोई घर में दरवाजे के कुंडे से बांध दिया ताकि मामला खुदकुशी का लगे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उन्हें खाना नहीं देती थी। बच्चों को अपने पिता सुनील से नहीं मिलने देती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस को उसका शव कमरे में पड़ा मिला था। अधिक शराब से पीने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक पहले रायबरेली, झांसी और लाइन में तैनात रहे थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें