फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शादीशुदा युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर जान दी, परिजनों ने कही ये बात

Tue, 11 Feb 2025 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शादीशुदा युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों गिरवां के जखनी गांव के रहने वाले थे। बरसड़ा बुजुर्ग व बरसड़ा खुर्द के बीच रेल लाइन में शव पड़े मिले।
विज्ञापन
बांदा में शादीशुदा प्रेमी युगल ने आत्महत्या की रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार को दोनों के शव रेल पटरी में क्षत-विक्षत हालात में मिले। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कपड़ों से दोनों की शिनाख्त की। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि युवती के पिता इससे इन्कार करते हैं। युवक के परिजन बोले कि दो माह पहले पता चला था।
विज्ञापन



गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी नंदकिशोर श्रीवास (32) और उसी गांव की मोहनी प्रजापति (20) के शव बरसड़ा बुजुर्ग व बरसड़ा खुर्द के बीच रेल लाइन पर मंगलवार सुबह चार बजे के करीब पड़े मिले। रेल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


मोहनी के पिता शिवशंकर प्रजापति ने बताया कि मोहनी की शादी 21 अप्रैल 2024 को हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंधरी गांव निवासी अजीत के साथ हुई थी। वह मकर संक्रांति से पहले घर आई थी, तभी से यहीं रह रही थी। शाम को खाना खाने के बाद वह, मोहनी और उसकी मां अगल-बगल लेटे थे। रात में किस समय मोहिनी घर से निकली पता नहीं चला। पिता ने बताया कि उन्हें नंदकिशोर के साथ उसके प्रेम संबंध की जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन

डेढ़ साल से नंदकिशोर का मोहनी से चल रहा था प्रेम प्रसंग
उधर, नंदकिशोर के चचेरे भाई सुशील ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से नंदकिशोर का मोहनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीना पहले नंदकिशोर की मां को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। उन्होंने नंदकिशोर को डांटा था। नंदकिशोर की शादी अतर्रा के गोखिया गांव निवासी युवती से चार साल पहले हुई थी। उनका एक डेढ़ साल का पुत्र है। पत्नी गर्भवती है। नंदकिशोर राजमिस्त्री का काम करता था। नरैनी सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि रेल लाइन में युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। प्रेम प्रसंग समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें