फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पीएसी जवान के लगी गोली, हालत गंभीर, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Nov 2020 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कन्नौज जिले के मौसमपुर मौरारा गांव में पीएसी जवान को गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। मकरंद नगर चौकी के मौसमपुर मौरारा निवासी बृजभान सिंह ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने मेरे भाई को गोली मार दी है।
विज्ञापन


मेरा भाई शिशुपाल पुत्र राम अवतार पीएसी कानपुर में तैनात है। दीपावली पर घर आया था। बीती रात जब शिशुपाल पिंटू के घर के सामने से होकर जा रहा था तभी पिंटू यादव ने मेरे भाई को गाली देते हुए ललकारा। जान से मारने की नीयत से शिशुपाल को गोली मार दी।

शिशुपाल घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचा तो मैंने देखा कि पिंटू यादव की चलाई गोली से शिशुपाल के शरीर से खून बह रहा है। घायल शिशुपाल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृजभान ने सदर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें