फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोलू हत्याकांड के बाद हाथीपुर में पीएसी का रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव में गोलू हत्याकांड के बाद लगातार बिगड़ रहे माहौल को देखते हुए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और एक प्लाटून पीएसी ने गांव में रूट मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

गोलू हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों में चार से अधिक बार विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। सोमवार को आक्रोशित भीड़ ने गांव पहुंचकर गैर समुदाय की कई दुकानों में तोड़फोड़ की, महिलाओं से अभद्रता की और कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि गांव के अमन-चैन में खलल डालने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान से तहरीर लेकर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें