फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमला क्लब में आज 12 जिलों के 1695 तेज गेंदबाज दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुधवार और गुरुवार को कमला क्लब में स्पीड हंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 12 जिलों के 1695 तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


यूपीसीए का यह अभियान 16 जून से छह जुलाई तक प्रदेश के सात मंडलों में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना है। अब तक गाजीपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ मंडल के ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। कानपुर मंडल के ट्रायल के लिए हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज समेत आसपास के जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

कानपुर चरण के बाद आगरा और मेरठ मंडल में ट्रायल होंगे। सभी मंडलों से चयनित खिलाड़ियों के बीच अंतिम चरण का आयोजन होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के सबसे तेज गेंदबाज का चयन किया जाएगा। यह तेज गेंदबाज यूपी टी-20 लीग और आगामी घरेलू मैचों की सीरीज में यूपी अंडर-19 से लेकर 23 टीम में स्थान भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें