फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग के एक डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरेंडर करने की हो रही चर्चा

Tue, 22 Jan 2019 02:25 PM IST
Priyesh Mishra क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग के एक इनामी डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया डकैत रवींद्र बीहड़ में रहकर जरायम की दुनिया में अपना खौफ पैदा कर रहा था। हालांकि पुलिस के दावे के उलट चर्चा ये भी है कि डकैत ने सरेंडर किया है। आपको बता दें कि रवींद्र जेल में बंद शातिर डकैत नवल धोबी का साला है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले की सीमा से लगे मध्य प्रदेश में सतना जिले के समीप नया गांव थाना पुलिस ने सुबह कांबिंग के दौरान दस हजार के इनामी डकैत रवींद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से असलहे व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एक ओर जहां पुलिस इस कामयाबी को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है तो वहीं चर्चा है कि ये गिरफ्तारी नहीं बल्कि रवींद्र द्वारा किया गया सरेंडर है। हालांकि पुलिस के हाथ इस डकैत के लगने से कई राज खुलने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें