ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी 14 फरवरी को कानपुर में आर्य नगर प्रत्याशी हाजी रबीउल्ला मंसूरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिलाध्यक्ष ने चमनगंज के हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा कराने की अनुमति मांगी लेकिन शिक्षण संस्थान चलाने वाली संस्था मुस्लिम एसोसिएशन ने ग्राउंड देने से मना कर दिया है।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने बताया कि 14 फरवरी को ही दोपहर दो बजे असदउद्दीन ओवैसी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुस्लिम एसोसिएशन के महासचिव अब्दुल हसीब ने ग्राउंड देने से यह कहते हुए मना किया है कि वह शिक्षण संस्थानों का इस्तेमाल चुनाव के लिए नहीं करेंगे। जबकि वह खुद भी आर्य नगर से बसपा प्रत्याशी भी हैं और उनकी पार्टी के कार्यक्रम वहां होते रहे हैं। अनुमति नहीं मिली तो वह तलाक महल या कहीं और जनसभा कराएंगे। वहीं, हाजी अब्दुल हसीब का कहना है कि ओवैसी भड़काऊ भाषण देते हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर में आचार संहिता लागू होने के पहले राजनीतिक कार्यक्रम हुए थे। अब यहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम चुनाव तक नहीं होंगे।