फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सड़क हादसा, हाईवे पर पलटी पिकअप, एक की मौत, 18 श्रद्धालु घायल

Wed, 10 Feb 2021 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर चित्रकूट दर्शन करने आ रहे जालौन जिले के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी के पास दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ छह 108 एंबुलेंस के वाहन मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। जालौन जिले के सरैनी सिरसाकला निवासी वकील सिंह पुत्र तकदीर सिंह के साथ गांव के 19 लोग एक पिकअप बुक कराकर बुधवार को चित्रकूट आ रहे थे।

मौनी अमावस्या पर गुरुवार की सुबह मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए आते समय जैसे ही पिकअप शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव के पास पहुंची तो चालक का नियंत्रण बिगडा और अनियंत्रित पिकअप कुछ दूर जाकर पलट गई। पिकअप सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


काफी देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी व चौकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह मय फोेर्स पहुंचे और 108 एंबुलेंस बुलाई। सभी लोगों ने मिलकर वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

अस्पताल में सरैनी निवासी रामबली (70) पुत्र महताब की मौत हो गई। पिकअप चालक सिमरा जिला जालौन निवासी कमलेश कुमार मामूली घायल हुआ था। अस्पताल पहुंचने के पहले ही वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

घायलों में वकील सिंह के अलावा शोभा पुत्री शिवपाल, कशिश पुत्र इंद्रपाल, दयाशंकर पुत्र शेषपाल, इंद्रपाल पुत्र गया प्रसाद, मानसिंह पुत्र सभासिंह, सत्तार पुत्र बहृमासिंह, वीरेंद्र पुत्र शिशुपाल, लालजी पुत्र सीताराम, हमीर सिंह पुत्र दशरथ सिंह, रामजी पुत्र रघुवीर, उमाशंकर पुत्र मुल्लू सिंह, गोविंद पुत्र बलवान, जसपाल पुत्र रामबाबू, वीरसिंह पुत्र सोहन व दयाशंकर समेत कुल 18 लोग घायल हुए हैं। डाक्टरों ने इलाज के बाद सत्तार व कमलेश की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है।

अस्पताल में मची चीख पुकार
दर्दनाक हादसे की जानकारी होते ही मृतक व घायलों के परिजन जालौन व आस पास के शहर से जिला अस्पताल पहुंचे। रातभर अस्पताल का माहौल गमजदा रहा। मृतक की पत्नी व एक पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है। घायलों ने बताया कि यह दर्दनाक हादसे से इस परिवार पर भारी मुसीबत आई है। घटना की जानकारी होने पर जिले के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें