गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में शनिवार को झांसी से कानपुर जा रहा गैस टैंकर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही गैस रिसना शुरू हो गई। जिससे हाईवे पर राहगीरों में हड़कंप मच गया।
यह घटना कानपुर झांसी हाईवे टोल प्लाजा के पास की है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवदेश सिंह, डीएफओ ने फायर ब्रिगेड के बुलवाया।
दमकल की गाड़ियों की मदद से टैंकर से गैस रिसाव रोकने का प्रयास किया जा है। साथ ही टैंकर को पानी के माध्यम से ठंडा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इंडियन ऑल के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।