फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से नहीं जाएगी बिजली

Mon, 02 May 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
कानपुर। साउथ सिटी समेत कई सब स्टेशनों से अब ओवरलोडिंग से बिजली कटौती नहीं होगी। केस्को ने कई ग्रिड और सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ा ली है। केस्को का दावा है कि अब शहरियों को स्थानीय स्तर से होने वाली बिजली कटौती से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन


साउथ के दस लाख लोगों को राहत
साउथ सिटी के करीब दस लाख लोगों को अब ओवरलोडिंग से होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल गई है। 220 केवी नौबस्ता ट्रांसमिशन सब स्टेशन पर दो 40 एमवीए और एक 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। इनमें एक 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 एमवीए कर दी गई है। इससे किदवई नगर, हैरिसगंज, गोविंद नगर, विद्युत कालोनी, दबौली, नौबस्ता, पशुपति नगर, मंडी परिषद और हंसपुरम सब स्टेशनों की ओवरलोडिंग खत्म हो गई है। इससे स्थानीय स्तर पर होने वाली कटौती अब नहीं होगी। 
चार फीडरों की क्षमता बढ़ाई गई
बकरमंडी, चुन्नीगंज हाता, कर्नलगंज और सीसामऊ फीडर नए जीआईसी सब स्टेशन से जोड़ दिए गए हैं। इन फीडरों पर लगे 6.6 केवी के ट्रांसफार्मर 11 केवी में बदल दिए गए हैं। इससे करीब पचास हजार लोगों को ओवरलोडिंग से राहत मिल गई है। ओवरलोडिंग से बार-बार बिजली काटने और जोड़ने से फाॅल्ट भी होने लगते थे। 
विज्ञापन

दो नए सब स्टेशनों से संजीवनी
किदवई नगर के-ब्लाॅक और नमक फैक्ट्री चौराहा नए सब स्टेशन बनने के कारण नवीन नगर और नौबस्ता सब स्टेशन का लोड कम हो गया है। इससे ओवरलोडिंग खत्म हो गई है। ओवरलोडिंग खत्म होने से फाॅल्ट में कमी आएगी। इससे सुचारु बिजली आपूर्र्ति मिलेगी।
आर्य नगर में छह घंटे गुल रही बिजली
कानपुर। आर्य नगर में छह घंटे बिजली नहीं रही। अन्य कई स्थानों पर भी कटौती से लोग परेशान रहे। आर्य नगर और गंगोत्री फीडर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहा। सर्वोदय नगर और रिजेंसी फीडर मरम्मत कार्य के कारण सुबह 7:30 से 9:45 बजे तक बंद रहा। खास बाजार फीडर ट्रिप होने के कारण सुबह 8:05 से 8:40 बजे तक बंद रहा। हाईवे सिटी दोपहर 12:25 से 3:30 बजे तक बंद रहा। दादा नगर, पॉलीमार, उद्योग कुंज, अपट्रान इस्टेट, मीता सराय, बजरंगबली स्टेट, साइट दो, ती, चार पनकी की बिजली आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रही। नौरयाखेड़ा और अपट्रान इस्टेट (दादा नगर ए ब्लाक) की बिजली सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक गुल रही। दादा नगर, पॉलीमार और उद्योगकुंज सब स्टेशन की आपूर्ति सुबह 11 से शाम तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें