मझिगवां खदान से निकलते ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक
- फोटो : FATEHPUR
खागा(फतेहपुर)। ओवरलोड मौरंग वाहनों की रविवार भोर पहर धरपकड़ की गई। टीम सिर्फ 10 वाहनों को पकड़ सकी। उसके बाद वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। चेकिंग में वाहन खागा ओवरब्रिज पर पकड़े गए। साफ है कि जिले में खनन मामले को लेकर सीबीआई के होने का भी खदान संचालकों में खौफ नहीं हैं। वहीं, सलेमपुर खदान में अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्हें कुछ नहीं दिखा। कार्रवाई में चार ट्रक और छह ओवरलोड ट्रैक्टर सीज किए गए है।
बता दें की इन दिनों में खदान से बड़े पैमाने पर बिना रॉयल्टी और ओवरलोड वाहन निकाले जाने की खबर मिल रही थी। रविवार की सुबह एसडीएम प्रहलाद सिंह, सीओ खागा अंशुमान मिश्र मामले की जांच को निकले। खागा कोतवाली पुलिस को बुलाकर रेलवे ओवरब्रिज खागा के पास मौरंग लदे वाहनों को रोका। मौरंग से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। ओवरलोड मौरंग लदे 3 ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज किया। चेकिंग की खबर फैलते ही ओवरलोड वाहन रास्तों में रुके। टीम आगे किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर पहुंची। यहां मौरंग लदे वाहनों की चेकिंग शुरू की। यहां एक ट्रक व दो ट्रैक्टर-ट्रालियां ओवरलोड मिली। वाहनों को सीज कराया गया। टीम धाता थाने के सलेमपुर खदान पहुंची। खदान से निकली रास्ते में तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां ओवरलोड मौरंग लदी पकड़ी। इन सबको खखरेरू थाने में सीज कराया गया। सलेमपुर खदान में अधिकारियों को कुछ नहीं मिला।