फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर वर्कशाप संचालक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ/ बिल्हौर। ट्रैक्टर वर्कशाप संचालक की हत्या कर आरोपियों ने कानपुर और कन्नौज जिले की सीमा पर झाड़ियों में फेंक दिया। खून से लथपथ शव के पास बाइक बरामद हुई। पिता के अनुसार, यवक ससुराल गया था। पिता ने साले, ससुर और साढ़ू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीमा विवाद को लेकर कन्नौज कोतवाली और कानपुर नगर की बिल्हौर पुलिस उलझी रही। बाद में बिल्हौर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव तेरामल्लू निवासी अनुराग कटियार (35) पुत्र रामकिशोर ट्रैक्टर मैकेनिक और मानीमऊ में खुद का ट्रैक्टर का वर्कशाप खोले था। पिता रामकिशोर ने बताया कि अनुराग का विवाह वर्ष 2011 में गजना गांव निवासी शिक्षामित्र कंचन पुत्री योगेंद्र से हुआ था, दो पुत्रियां आंशी और अचिता होने के बाद बहू कंचन का पुत्र से किसी बात पर विवाद हो गया, जिस कारण कंचन वर्ष 2018 से वह अपनी दो पुत्रियों संग कन्नौज के कटियार मोहल्ला में अलग रह रही थी। आरोप है कि 12 दिसंबर को कंचन का भाई गिरधर घर पर आया और अनुराग को रात करीब 8:45 बजे अपने साथ बहन से समझौता कराने की बात कहकर ले गया। गजना गांव पहुंचने पर गिरधर ने अपने पिता योगेंद्र और अपने दूसरे बहनोई मंदीप निवासी सरायमीरा कन्नौज के साथ मिलकर समझौता न करने पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका शव पिहानी-गांगूपुर रोड तेजापुरवा गांव के पास किनारे झाड़ियों में फेंककर मौके से भाग गए वहां पास ही बाइक पड़ी मिली।
वहीं, मृतक के शरीर में सिर और गर्दन के अलावा कई स्थानों पर धारदार हथियार के जख्म मिले हैं। इधर जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल विकास राय पहुंच गए। इसके बाद कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली प्रभारी प्रयाग नारायन बाजपेयी भी पहुंच गए। शव को लेकर दोनों जिलों की पुलिस के बीच विवाद की स्थिति खड़ी हो गई। इसके बाद लेखपालों को बुलाया। तब कानपुर जिले की बिल्हौर कोतवाली के क्षेत्र में शव पड़े होने की पुष्टि हुई। करीब दो घंटे बाद फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और बिल्हौर पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई रितु कटियार और पिता राम किशोर कटियार ने बताया कि साले-ससुर और साढ़ू ने हत्या कर शव फेंक दिया है। पूरे मामले की बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि युवक का शव कानपुर जिले की सीमा में मिला है। इससे कानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। कंचन ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से वह मायके में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें