फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी की बालू खदानों में ओवरलोड 88 ट्रक पकड़े

Tue, 24 Jan 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

खनिज व एमपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
नेहरा खदान पर बना अवैध पुल ढहाया
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की खनिज व पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती बालू खदानों में छापेमारी कर बालू से ओवरलोड 88 ट्रकों को सीज कर दिया। इनमें 26 ट्रक यूपी की सीमा में पकड़े गए। अवैध रूप से बनाया गया पुल भी जेसीबी से ढहा दिया। अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश की भारी पुलिस फोर्स यूपी के नहरी व पुंगरी गांव में डेरा डाले है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश व यूपी की सीमा में चांदीपाटी (पन्ना) और नेहरा खदान (छतरपुर) में सोमवार को संयुक्त कार्रवाई में अजयगढ़ एसडीओपी आलोक शर्मा, एसडीएम विनय द्विवेदी, खनिज अधिकारी (पन्ना) परस्ते, तहसीलदार जेपी तिवारी व नायब तहसीलदार देवेंद्र बघेल आदि ने भारी पुलिस फोर्स के साथ यूपी के नहरी व पुंगरी में डेरा डाला। जिलाधिकारी पन्ना (एमपी) आईदीन व एसपी रियाज इकबाल के आदेश पर ओवरलोड बालू के 88 ट्रक सीज किए गए।
 
विज्ञापन

खदान में बनाए गए अवैध पुल से हो रही थी आवाजाही

डेमो
इसमें ज्यादातर कानपुर व लखनऊ के ट्रक बताए गए। अधिकारियों ने नेहरा खदान में बनाया गया अवैध पुल भी जेसीबी मशीन से ढहा दिया। ट्रक मालिकों में इस कार्रवाई से हड़कंप रहा। उधर, एमपी पुलिस का सीमावर्ती यूपी के नहरी, पुंगरी, कनाय, बाबूपुर, करतल, महराजपुर आदि गांवों में अवैध खनन करने वालों में दहशत है। यूपी के अधिकारियों के अनुमति के बिना एमपी पुलिस से ग्रामीण सहमे हैं।

सीओ नरैनी ओमप्रकाश का कहना है कि ट्रक सीज करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों से सूचना मिली तो थानाध्यक्ष नरैनी मोहम्मद शरीफ खां ने करतल, नहरी व पुंगरी गांवों में आए और ग्रामीणों को समझाया बुझाकर उनका भय दूर किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें