फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ओवरलोड ट्रक खराब होकर रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा, आउटर पर दो घंटे खड़ी रही चित्रकूट एक्सप्रेस

Mon, 25 Jan 2021 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक ओवरलोड ट्रक के खराब हो जाने से जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन


तब कहीं जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। आरपीएफ ने ट्रक, चालक व खलासी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे एक ओवरलोड ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे पटरी पर ही खराब होकर फंस गया।

जिससे ट्रक आगे पीछे नहीं हो सका। इसी बीच 5:00 बजे आने वाली जबलपुर से लखनऊ-चित्रकूट एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर आकर खड़ी हो गई। गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को जानकारी दी। आरपीएफ मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाने में जुट गई।
विज्ञापन


करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ओवरलोड ट्रक की मौरंग खाली करवाने के बाद ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। तब कहीं जाकर लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक व खलासी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें