फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर पलटा सरिया लदा ट्रैक्टर, ढाई घंटे लगा रहा जाम

Wed, 25 Sep 2019 01:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सरिया लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक घायल हो गया। साथ ही ट्रैक्टर पलटने से करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


हाईवे की एक ही लेन चालू होने से वहां भीषण जाम लग गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी मनोज पांडेय ट्रैक्टर पर सरिया लादकर लोधीगंज की ओर जा रहा था। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लोधीगंज बाईपास के समीप यह हादसा हुआ।

चालक को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सरिया सड़क पर फैल जाने से जाम लग गया। क्रेन के सहारे एक घंटे बाद सरिया को हटाया जासके। ढाई घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें