फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड ट्रक पलटकर खाई में गिरा, चालक जिंदा जला

Sun, 22 Mar 2020 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। तिंदवारी क्षेत्र में तेज रफ्तार बालू से ओवरलोड ट्रक का अगला पहिया फट गया और ट्रक खाई में जा गिरा। डीजल टैंक फट जाने से आग लग गई। स्टेयरिंग में फंसा चालक जिंदा जल गया। दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ट्रक की आग बुझाई। 
विज्ञापन


घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है। बांदा से फतेहपुर की तरफ जा रहा बालू भरा ट्रक बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र में बेंदा खनिज चेक पोस्ट के पास अगले पहिए का टायर फट जाने से बबूल के पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

डीजल टैंक फट जाने से फैले डीजल में आग लग गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुख्यालय के फायर ब्रिगेड स्टेशन को खबर दी। बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह और बेंदा चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे फायर ब्रिगेड भी आ गई। आग बुझाकर ट्रक में फंसे चालक का जली अवस्था में शव बाहर निकाला। ट्रक में लिखे फोन नंबर से पुलिस ने संपर्क करके उसकी शिनाख्त की। चालक रायबरेली जिले के लालगंज थानांतर्गत चचिहा गांव का राणा सिंह बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ज्योति सहित दो वर्ष की पुत्री और 7 माह का पुत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें