फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में गड्ढामुक्त हुआ ओवरब्रिज चौराहा, मिली सहूलियत

Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
12 अकबरपुर में ओवरब्रिज चौराहे पर किया गया डामरीकरण व निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में ओवरब्रिज चौराहा पर उखड़ी सड़क की मरम्मत करा दी गई है। डामरीकरण से सड़क गड्ढामुक्त हो गई है। इससे पैदल राहगीरों व वाहन सवारों के लिए सहूलियत हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहा पर यातायात भार अधिक है। यह चौराहा रूरा, सिकंदरा, कानपुर और माती की ओर आने वाले रास्तों का जोड़ है। इसी चौराहे से होकर माती मुख्यालय, माती कचहरी या फिर पुखरायां और जैनपुर ग्रोथ सेंटर आदि स्थानों पर आवाजाही होती है। कानपुर की ओर की सर्विस लेन पर जलभराव होने की वजह से सड़क उखड़ गई थी। बाद में यहां गड्ढे हो गए। इससे वाहन सवारों को परेशानी हो रही थी। वहीं पैदल राहगीर भी गड्ढों की चपेट में आकर गिरते थे। एनएचएआई की ओर से टोल प्रशासन को सड़क मरम्मत का जिम्मा मिला है। इसी क्रम में ओवरब्रिज चौराहा की सड़क बनाई गई है। इससे राहगीरों को सहूलियत हो गई है।
..............
वर्जन.....
अकबरपुर में ओवरब्रिज चौराहा की खराब हुई सड़क को दुरुस्त करा दिया गया है। अब यह सड़क गड्ढामुक्त है। इससे जलभराव नहीं होगा। लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी। - मनोज शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक बारा टोल
विज्ञापन

.................
अब नगर पंचायत खाली कराएगा फुटपाथ
ओवर ब्रिज चौराहा के पास फुटपाथ तक दुकानदार काबिज हैं। पैदल राहगीरों के लिए बनाए गए पाथ वे पर भी रेहड़ी पटरी दुकानदार सामान सजाए रहते हैं। इसको लेकर वाहनों की अधिकता पर पैदल राहगीर वाहनों के बीच सड़क से निकलते हैं। इससे कई बार टक्कर लगने से राहगीर घायल होते हैं। नगर पंचायत प्रशासन ओवरब्रिज चौराहे के फुटपाथ खाली कराने पर विचार कर रहा है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि ओवर ब्रिज चौराहा अतिव्यस्त है। ऐसे में यहां रुक रुक कर जाम लगता है। फुटपाथ खाली होने से राहगीरों को सहूलियत होगी।
.................
रोक के बाद भी सर्विस लेन पर रुक रहीं सीएनजी बसें
सीएनजी बसों को बस अड्डा पर रुकना है। इसकी व्यवस्था बनाई गई है। मगर रामादेवी रूट पर चलने वाली सीएनजी बसों के चालक मनमानी कर रहे हैं। ओवरब्रिज के पास नो पार्किंग के इर्द गिर्द ही सीएनजी बसें खड़ी कर सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसकी वजह से अन्य वाहन सवारों को परेशानी होती है। ईओ ने बताया कि बस अड्डा पर बसें व रूरा अकबरपुर व कानपुर अकबरपुर रूट के ऑटो खड़े हों इसके लिए जल्द सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें