फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में अपनी क्षमता दिखाएंगे 350 से अधिक प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टेस्ट (आईसीपीसी) एशिया रीजनल-कानपुर साइट का आगाज सोमवार को हुआ। इसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का ओलंपियाड कहा जाता है जिसमें पांच घंटे की गहन कोडिंग प्रतियोगिता में छात्र आठ से दस जटिल एल्गोरिदमिक समस्याओं को हल कर अपनी क्षमता साबित करते हैं।
विज्ञापन


विजेताओं का निर्धारण केवल समस्या हल करने की क्षमता नहीं बल्कि उत्तर की सटीकता, गति और शुद्धता के आधार पर होता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में देशभर के 106 टीमों के 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि आईसीपीसी केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवा तकनीकीविदों के लिए क्षमताओं को पहचानने और वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार होने का मंच है। लगातार सातवीं बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना सीएसजेएमयू की शैक्षणिक दृढ़ता और तकनीकी क्षमता का प्रमाण है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी पटना, एनआईटी त्रिची, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी कुरुक्षेत्र सहित अन्य संस्थान शामिल हुए हैं। वहीं 15 आईआईआईटी टीमों में तीन छात्र और एक कोच शामिल हैं।

इसके अलावा पांच विशेष स्लॉट केवल फीमेल टीमों के लिए आरक्षित किए गए हैं, जो प्रतिस्पर्धात्मक प्रोग्रामिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आईसीपीसी के संकल्प को दर्शाते हैं। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक डॉ. संदेश गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रो. बृष्टि मित्र, प्रो. सुधांशु पांडिया, प्रो. संदीप सिंह, यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार और आयोजन समिति के एसोसिएट डायरेक्टर्स डॉ. प्रवीण भाई पटेल एवं डॉ. दीपक कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन अंशू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें