फोटो 26:::बीएसए कार्यालय में सम्मानित होने के बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया के साथ शिक्षिकाएं।
इटावा। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीएसए कार्यालय के सभागार में जनपद के 35 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया । विधायक सदर सरिता भदौरिया ने शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान पत्र देते हुए कहा कि शिक्षक यदि अपने कार्यों का सही निर्वहन करे तो देश प्रगति पथ पर बढ़ता है।
बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को कैशलैस इलाज की जो सुविधा दी गई है उसके लिए विधायक ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बीएसए डॉ. राजेश कुमार तथा डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने विधायक का स्वागत किया । संचालन राम जनम सिंह ने किया । कार्यक्रम में विकास सक्सेना , ज्ञानेंद्र सिंह, मीनाक्षी पाण्डेय, डॉ. मुकेश याद , डॉ. बृजलाल प्रवक्ता, डॉ कुश चतुर्वेदी, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष कामना सिंह शामिल रहे । (संवाद)
फोटो 27
संत विवेकानंद में गुरु की महिमा पर प्रस्तुत की आर्ट गैलरी
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन की के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र सिंह (विभागाध्यक्ष,पूर्व डीन डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्व विद्यालय, इटावा) एवं विशिष्ट अतिथि मनोज यादव (वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट) ने गैलरी को देखकर छात्रों से उसकी जानकारी ली। संवाद