फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Fri, 05 Sep 2025 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो 25:::बरसात से बचने के लिए छाता लगाकर जाती बच्ची। संवाद
विज्ञापन
इटावा। सुबह में बादल छाए रहे तो दोपहर में धूप खिलने से गर्मी का एहसास हुआ। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया लेकिन शुक्रवार दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा गए ओर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इससे मौसम सुहावना हो गया। कुछ ही देर की बारिश में लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाने से बारिश होने की उम्मीद लगी लेकिन कुछ ही देर में तेज धूप निकल गई। इससे उमस बढ़ गई। दिन भर सूरज व बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। हवा न चलने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर दो बजे तेज हवा चलने चली और आसमान में काली घटाएं छा गई।कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। इससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस हुई। उधर, बारिश के चलते थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली आती-जाती रही, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।
-
कुछ ही देर में जगह-जगह हो गया जलभराव
शहर में करीब डेढ़ हुई बारिश से शहर के कई जगह जलभराव हो गया। इसमें कलक्ट्रेट रोड, विकास भवन, सिविल लाइंस थाना, मैनपुरी अंडर पास फाटक, जिला अस्पताल आदि समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को निकलने में असुविधा हुई। बारिश के बाद मैनपुरी फाटक के अंडरपास में पानी भर जाने से दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें