फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: करंट की चपेट में आकर 25 फीट ऊपर पोल से गिरा आउटसोर्सिंग लाइनमैन, मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 20 Jun 2025 01:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

परिजनों ने बताया कि 25 फीट ऊपर बिजली के पोल पर मरम्मत कार्य शुरू किया था कि अचानक करंट की चपेट ने आने से नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में शकील की मौत हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रेल बाजार थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह फाल्ट की सूचना पर मरम्मत के लिए भेजे गए आउटसोर्सिंग लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। लाइनमैन 25 फीट ऊपर बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट को ठीक कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन साथी कर्मी लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मीरपुर कैंट निवासी शकील उर्फ पिंटू (38) पिछले 20 वर्षों से आउटसोर्सिंग में रेलबाजार के हैरिसगंज सबस्टेशन में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बड़े भाई फरीद अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे टाटमील चौराहे पर बिजली के पोल पर फाल्ट की सूचना मिली। जिसके बाद शकील दो अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गया। 

परिजनों ने बताया कि 25 फीट ऊपर बिजली के पोल पर मरम्मत कार्य शुरू किया था कि अचानक करंट की चपेट ने आने से नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में शकील की मौत हो गई। पत्नी मैनाज का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। शव लेकर सब स्टेशन पर रखा। मौके पर कैंट के विधायक हसन रूमी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ठेकेदार ने विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर 25 हजार की आर्थिक मदद की। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें