फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैंसर पीड़ित को चौकी इंचार्ज ने थाने में पीटा…हालत बिगड़ी, धर्मांतरण की शिकायत करने पहुंचा था, पढ़ें मामला

Thu, 29 May 2025 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र में कैंसर पीड़ित को चौकी इंचार्ज ने थाने में बेरहमी से पीट डाला। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित धर्मांतरण की शिकायत करने पहुंचा था।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र में चौकी इंचार्ज ने कैंसर पीड़ित को थाने में पीट डाला, जो धर्मांतरण की शिकायत करने पहुंचा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। शास्त्री नगर निवासी कैंसर पीड़ित जयसिंह ने बताया कि उनके सात वर्षीय बेटे सूर्यांश को बोन मैरो की बीमारी है। गुरुवार को वह बेटे की जांच कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे।

विज्ञापन

तभी धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले मौसेरे भाई अवनीश ने उनके छोटे भाई अनूप और उन्हें पीट दिया।  मामले की शिकायत करने वह काकादेव थाने पहुंचे। आरोप है कि इस पर पुलिस ने अवनीश के साथ ही उनके भाई अनूप को भी थाने में बैठा लिया। जयसिंह का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया, तो शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज सचिन भाटी ने उन्हें थाने में खींचकर पीटा।

विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आरोपी और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित अपने दोनों बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया। वहीं, सूचना पाकर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भाटिया भी पीड़ित के साथ धरने पर बैठ गए। दो घंटे चले हंगामे के बाद दोपहर करीब एक बजे कैंसर पीड़ित जयसिंह की हालत बिगड़ने पर पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें