फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, 14 में पुष्टि

Wed, 10 Aug 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
कानपुर। शहर में डेंगू का हमला बढ़ गया है। एक दिन में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इस महीने अब तक 14 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से आठ का हैलट और अन्य का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आठ मरीज शहर के हैं। डेंगू के खतरे के बाद भी एंटी लार्वा का छिड़काव सिर्फ वीआईपी इलाकों में ही हो रहा है। नगर निगम फागिंग भी नहीं करा रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. एसके गौतम ने कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। इतना करें कि अच्छे डॉक्टर के पास जाएं। झोलाछाप एंटीबायोटिक खिलाएंगे और बीमारी बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन

इनमें हुई पुष्टि
अरुण कुमार (30) ट्रैफिक लाइन, आराध्या (साढ़े पांच साल) आजाद नगर, पुनीता (30) बारा सिरोही कल्याणपुर, सबा (30) परेड, नवीन तिवारी (18) गोविंद नगर, सत्या (2) मंगलपुर डेरापुर देहात, शीबू (18) रतनपुर, गोमती (27) बड़ा लखनपुर, राधा (22) फतेहपुर चौरासी उन्नाव, सरस्वती (45) डुडौली कानपुर देहात, प्रदीप कुमार (16) कहियापुर फतेहपुर, आयुष (15) बर्रा, आदित्य गुप्ता (6) सिविल लाइंस, सत्यप्रकाश (56) हरिया जारा हरदोई।
महिला में स्वाइन   फ्लू के लक्षण
कानपुर (ब्यूरो)। मौसम में बदलाव के बीच एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है। वेंटिलेटर पर भर्ती महिला के लार का नमूना मंगलवार को एसजी पीजीआई लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है। महिला कल्याणपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। लखनपुर की कमला सिंह (71) को सर्दी-जुकाम के लक्षण पर भर्ती कराया गया था। बाद में उनके गले में खराश भी होने लगी। हालत बिगड़ने पर सीएमओ कार्यालय को सूचना दी गई। सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने बताया कि महिला के लार का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें