फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू से गुर्दे फेल, फ्लू से सांस फूली, पांच की मौत

Sun, 12 Jun 2022 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि गर्मी में लोग एहतियात बरतें। बाहर निकलें तो पानी पीते रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लू लगने और शरीर में पानी व नमक की कमी से 24 घंटे के अंदर 32 लोगों के गुर्दों में खराबी आई है। एक्यूट किडनी इंजरी के रोगियों की पहली बार इतनी संख्या हुई है। इसके साथ ही फ्लू संक्रमण हर घर में पहुंच रहा है। फ्लू की चपेट में आए रोगियों की सांस फूल रही। पांच की मौत हो गई। समर डायरिया के कारण लोगों की आंतों में सूजन आ गई है।
विज्ञापन


ब्रेन स्ट्रोक और निमोनिया के रोगी बढ़े है। रविवार को ओपीडी बंद होने से हैलट इमरजेंसी में रोगियों की संख्या बढ़ गई। चौबेपुर के लालता प्रसाद (71) का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत नाजुक होने पर हैलट रेफर किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसी तरह लू लगने के बाद आशुतोष (50) की मौत हो गई।

परिजन उन्हें कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ककवन के रौनक (66) की हैलट में मौत हुई है। पतारा के राजेंद्र कुमारी की दो साल की बेटी तितली की डायरिया से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि डायरिया से बचाव के लिए लोग खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ और कटे-फटे फल न खाएं। गर्मी से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें