फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट पुल पर स्वीपर गाड़ी में घुसी बेकाबू टैक्सी, दो लोग घायल

Sat, 21 Nov 2026 10:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैलेट पुल पर शनिवार तड़के बेकाबू टैक्सी कार नगर निगम की सड़क सफाई करने वाली मशीन से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टैक्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई। हादसे में कार चालक और नगर निगम की मशीन का चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुल पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब चार बजे नगर निगम की वैक्यूम रोड स्वीपर मशीन पुल पर सफाई कर रही थी। इसी दौरान जेके मंदिर की तरफ से मोतीझील की ओर जा रही तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर मशीन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान टैक्सी की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर गिर गई।सूचना पर पहुंची काकादेव पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल भिजवाया।

सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही पुल के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुल से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इसी तरह फजलगंज के कालपी रोड पर लापरवाही से सवारी भरकर ऑटो चला रहे ऑटो को डंपर ने टक्कर मार दी जिससे सवारियां बाल बाल बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें