फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तिदाता हमारा जन्मा है मरियम का प्यारा

Sat, 19 Dec 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू इंडिया चर्च ऑफ गाड की ओर से ेगोविंद नगर स्थित सुहानी पैलेस में क्रिसमस महोत्सव मनाया गया। पादरी अनिल गिलवर्ट ने प्रार्थना के साथ महोत्सव का शुभांरभ किया।
विज्ञापन


चर्च क्वायर ने प्रभु यीशु के जन्म पर जन्मा है मुक्तिदाता हमारा जन्मा है मरियम का प्यारा... गीत गाकर क्रिसमस का आगाज किया। बैत सदा चिल्ड्रेन होम्स के बच्चों ने आजा उसे चख के देख ले.. गीत गाया तो क्षमा, कंचन, नेहा ने ग्रुप डांस किया। चर्च के यूथ ग्रुप के  कशिश, प्रिंस, सुधीर ने डांस पेश किया।

सीनियर ग्रुप ने नाटक प्रस्तुत कर जीवन में न भटकने का संदेश दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां प्रस्तुत कीं। क्रिसमस के पहले ग्वालटोली के सीएनआई चर्च में शुक्रवार शाम को कैंडल लाइट का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु की आराधना कर उनके संदेश सुनाए गए।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग चर्च में मौजूद रहे। क्राइस्ट चर्च के सहयोगी पादरी जोशी ने आराधना की शुरुआत प्रार्थना से की और बाइबिल का पाठ किया। अगुवाई अमीषा विलकिंसन ने की। समूहों ने प्रभु यीशु मसीह की महिमा के गीत गाए। क्वॉयर ने ‘बड़ा दिन आया रे’ गाया और नाटक से संदेश दिया गया कि प्रभु यीशु का जन्म हमारे उद्धार के लिए हुआ है। अलका मसीह ने भी गीत गाया। पादरी फजल मसीह ने क्रिसमस की बधाई दी। अंतिम प्रार्थना क्राइस्ट चर्च के डीन पादरी एसपी लाल ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें