फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श और क्रियाशील बालवाटिका बनाना ही हमारा मिशन : बीएसए

Sat, 14 Nov 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बालवाटिका संचालन में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना है, आदर्श और क्रियाशील बाल वाटिका बनाना ही हमारा मिशन होना चाहिए। पेयर्ड हो चुके विद्यालयों में भी शिक्षामित्र द्वारा 5 से 6 वर्ष के बच्चों के साथ बालवाटिका का संचालन किया जाएगा। ये बातें बीआरसी अकबरपुर में चल रहे ईसीसीई प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को पहुंचे बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी लेते हुए कहीं।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा बालवाटिका में हस्तपुस्तिका आधारित चार घंटे का शिक्षण कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि परियोजना द्वारा दी जा रही सामग्री भली-भांति प्रदर्शित हो। बाल वाटिका के लिए दी जा रही सामग्री बच्चों की पहुंच में हो और नोडल शिक्षक कक्षा शिक्षण में उसका प्रयोग करें। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने जादुई पिटारा की 28 प्रकार की शिक्षण सामग्री से परिचय कराया। विकास के प्रत्येक क्षेत्र की किसी न किसी गतिविधि से जोड़ते हुए कक्षा शिक्षण के दौरान उसके प्रयोग के विषय में बताया।
प्रशिक्षक हरे कृष्ण तिवारी ने हस्तपुस्तिका की नौ इकाई, दैनिक योजना और वार्षिक योजना, निपुण तालिका और समग्र प्रगति पत्र के विषय में प्रशिक्षकों की समझ स्पष्ट की। इस दौरान डीसी निपुण देवेश धर दुबे, वंदना, किरन, सुनीता वैस, मोनिका मिश्रा, शिक्षक संकुल मनु श्रीवास्तव, ऋतु साहनी, आकांक्षा कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें