फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। एटीएम चालू करने का झांसा देकर साइबर ठग ने रिटायर्ड फौजी से मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर पूछकर खाते से 80 हजार 800 रुपये पार कर दिए। रिटायर्ड फौजी ने थाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी निवासी रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र सिंह (73) का खाता भारतीय स्टेट बैंक की जालौन शाखा में है। इसी खाते में पेंशन आती है। 9 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है। एटीएम कार्ड को चालू रखने के लिए उनके नंबर पर ओटीपी आएगी।
वीरेंद्र सिंह ने ओटीपी नंबर बता दिया। इसके कुछ देर बाद 15 हजार 800 रुपये निकाल गए। इसके बाद 11 दिसंबर को 15 हजार रुपये निकाल लिए। नेटवर्क खराब होने के कारण रुपये निकलने का मैसेज नहीं आया। 19 दिसंबर को खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर बैंक जाकर पास बुक में इंट्री कराई। इस पर खाते से 80 हजार 800 रुपये निकलने की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें