फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी (कन्नौज)। डेंगू की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को युवक के पड़ोस में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की बीमारी के चलते मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के लिए एक साथ दो अर्थियां उठने से मोहल्ले में मातम फैल गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अमन के बेटे पुष्पेंद्र शाक्य उर्फ लल्ला (21) को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने छिबरामऊ व फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। सुधार न होने पर कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां जांच में युवक में डेंगू बुखार की
पुष्टि हुई। शनिवार दोपहर एक बजे उपचार के दौरान पुष्पेंद्र की मौत हो गई। शुक्रवार को पड़ोसी संतराम सक्सेना (48) की बीमारी मौत हो गई थी। शनिवार को मोहल्ले से दो अर्थियां उठने पर कोहराम मच गया। प्रधान सुरेंद्र सिंह तोमर, समाजसेवी महेंद्र बाबू मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मगन सिंह बैस, गोपाल सिंह बैस, शिरोमणि गुप्ता, क्षेत्रपाल सिंह व अवनीश ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें