बिंदकी (फतेहपुर)। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मशहूर बॉलीवुड सिंगर अमित गुप्ता की बीएमडब्ल्यू कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत कब्जे में ले लिया है।
बॉलीवुड सिंगर अमित गुप्ता बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहा के पास के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई से अपने घर आए हैं। सोमवार दोपहर वह किसी काम से निकले थे। कस्बे के ललौली चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अमित गुप्ता की बीएमडब्ल्यू कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। वह हादसे में बाल-बाल बच गए, उन्हें कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। बताते चलें की गायक अमित गुप्ता ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल में राधे-राधे जैसे सुपरहिट गाने गाकर मुंबई में मशहूर गायक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।